Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CJI सूर्यकांत का ऐतिहासिक आदेश, लीगल इमरजेंसी में कोर्ट 24 घंटे खुले

नई दिल्ली |  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की सुनवाई पर ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, अब किसी भी व्यक्ति को लीगल इमरजेंसी की स्थिति में किसी भी समय अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार मिलेगा।

CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही हो या मौलिक अधिकारों का हनन होने का खतरा हो, तो आधी रात में भी सुनवाई की मांग की जा सकती है। उनका कहना है कि न्यायालय जनता के लिए हमेशा सुलभ रहना चाहिए और अदालतों की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी लीगल इमरजेंसी में कोर्ट तक पहुंच संभव हो।

इसके साथ ही, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अधिक से अधिक संवैधानिक पीठों का गठन करने पर विचार किया जा रहा है। इनमें SIR प्रक्रिया से जुड़े मामले और अन्य संवैधानिक मुद्दे शामिल हैं। CJI ने यह भी सुझाव दिया कि जरूरी मामलों के लिए नौ सदस्यीय पीठ का गठन किया जा सकता है, जैसे कि सबरीमाला मंदिर मामले में महिला प्रवेश अधिकार को लेकर दायर याचिकाओं के लिए।

वकीलों के लिए भी नए दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। महत्वपूर्ण मामलों में वकील अब अपनी दलीलें तय समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करेंगे। इससे बहस में अनावश्यक विलंब रोका जाएगा और मामलों का निपटारा तेजी से संभव होगा।

इतिहास में देखा जाए तो सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कई महत्वपूर्ण मामलों में आधी रात को सुनवाई की है। इनमें 2005-06 का निठारी कांड, 1992 का अयोध्या विवाद, 2018 का कर्नाटक सरकार मामला और 1993 में याकूब मेमन की फांसी शामिल हैं।

CJI सूर्यकांत का यह निर्णय न्यायपालिका की सुलभता और मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.