Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदलेगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

सोनीपत | एनसीआर में बीते करीब दो महीनों से जारी शुष्क मौसम अब बदलने के संकेत दे रहा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण (सर्कुलेशन) बन रहा है। इसके चलते नमी बढ़ने लगी है, जो एनसीआर समेत सोनीपत जिले तक पहुंच चुकी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा, जिससे रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है।

हालांकि, इसके बाद जैसे ही यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा, उत्तरी क्षेत्रों से ठंडी और बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और नए साल की शुरुआत के साथ ही पारा छह डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

कोहरा और नमी से बढ़ी परेशानी

मंगलवार को वातावरण में अधिक नमी के कारण जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा बूंदाबांदी की तरह गिरता नजर आया, जिससे पेड़-पौधे, सड़कें और आसपास का इलाका पूरी तरह भीगा रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होकर केवल पांच मीटर तक सिमट गई।

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण कोहरा देर से छंट पाया और दोपहर करीब दो बजे जाकर धूप निकली। इससे पहले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर दुर्घटनाओं की सूचना भी मिली।

कोल्ड-डे जैसे हालात, तापमान में गिरावट

घने कोहरे और शीतलहर के चलते मंगलवार को पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। जिले में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक धूप न निकलने से कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही।

ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.