Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ खड़ी महिलाओं पर केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर

सरकार इवेंट नहीं, ठोस कार्रवाई करे तो प्रदेश से खत्म होगा नशा

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार और इसके विरोध में गश्त कर रही महिलाओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

बिलासपुर भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए जयराम ठाकुर ने मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन यात्रा निकाली और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार गंभीरता दिखाने की बजाय केवल इवेंट और प्रचार तक सीमित रह गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में नशा तेजी से फैल रहा है और युवाओं की ओवरडोज से मौतें चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे हालात में नशे के कारोबारियों पर सख्ती करने की बजाय सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को ही निशाना बना रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महिलाएं अपने परिवार और बच्चों को बचाने के लिए पंचायतों में गश्त करने को मजबूर क्यों हो रही हैं। यह सरकार और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

जयराम ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब महिलाओं ने नशे की सूचना दी तो पुलिस समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंची। गांवों में खुलेआम नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन मिलना आम बात हो गई है, जो हालात की गंभीरता को दर्शाता है।उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया था, लेकिन मौजूदा सरकार के तीन वर्षों में इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिलासपुर में आयोजित नशा विरोधी कार्यक्रम में भाजपा विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि मंच पर ऐसे लोग मौजूद थे जिन पर नशे से जुड़े आरोप हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में नशे के खिलाफ गंभीर है, तो संघर्ष कर रहे नागरिकों को सम्मान दे, न कि उन पर मुकदमे दर्ज करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.