Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिकंदर रजा के परिवार पर टूटा दुख, 13 वर्षीय भाई का निध

जिम्बाब्वे  | जिम्बाब्वे की टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा के परिवार पर गहरा शोक छा गया है। उनके छोटे भाई मोहम्मद महदी का मात्र 13 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह दुखद घटना सोमवार को हरारे में हुई, जबकि मंगलवार को उन्हें वारेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZCB) ने आधिकारिक रूप से इस खबर की पुष्टि की है।

क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, मोहम्मद महदी जन्म से ही हीमोफिलिया नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। यह एक खतरनाक ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर में खून का थक्का नहीं जम पाता और मामूली चोट भी जानलेवा बन सकती है। बोर्ड ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महदी की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

इस दुखद खबर के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, सिकंदर रजा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बोर्ड की पोस्ट पर टूटे हुए दिल (💔) का इमोजी साझा कर अपने शोक और भावनाओं को व्यक्त किया।

सिकंदर रजा हाल ही में इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025 में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में रजा ने 10 मैचों में 171 रन बनाए और 10 विकेट भी हासिल किए। हालांकि, उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद शारजाह वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

वर्तमान में सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की टी20 टीम के कप्तान हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान से होगा। जिम्बाब्वे अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान 9 फरवरी से ओमान के खिलाफ मुकाबले के साथ शुरू करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.