Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, 21 स्थानों से ट्रैफिक डायवर्ट

जालंधर | श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के मार्ग में किसी भी बाधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 21 प्रमुख प्वाइंट्स पर वाहन मार्ग डायवर्ट कर दिए हैं। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक इन मार्गों से आम वाहन आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (मोहल्ला गोबिंदगढ़) से प्रारंभ होकर एस.डी. कॉलेज, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान सभा अस्थान सैंट्रल टाऊन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरां गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार, मिलाप चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, सैंट्रल टाऊन में समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक-रेलवे फाटक, दोआबा चौक-रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशाप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, श्री महालक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबाल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर, डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा (गली फुल्लांवाली), प्लाजा चौक, श्री राम चौक, मिलाप चौक और शास्त्री मार्कीट चौक से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.