Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमएसएमई फ़ेस्ट–2026: शिमला के रिज मैदान पर सजेगा उद्यमिता, संगीत और संस्कृति का महाकुंभ

Shimla, Sanju-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक बार फिर संगीत, संस्कृति और उद्यमिता की रौनक लौटने जा रही है। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से 3 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले एमएसएमई फ़ेस्ट–2026 में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा। इसके साथ ही हर शाम होने वाली स्टार म्यूजिक नाइट्स उद्यमियों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेंगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) आर.डी. नजीम ने बताया कि यह फेस्ट ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मजबूती देगा और उद्यमिता, नवाचार तथा हिमाचली संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

स्टार नाइट्स का आकर्षक कार्यक्रम

3 जनवरी को एमएसएमई फ़ेस्ट का आगाज़

लोकप्रिय पंजाबी गायक गैरी संधू की धमाकेदार प्रस्तुति से होगा। पहली स्टार नाइट के मुख्य आकर्षण गैरी संधू पंजाबी गीतों से समां बांधेंगे। इसी दिन दिल्ली में रह रहे चंबा के प्रसिद्ध लोक गायक पीयूष राज अपनी मखमली आवाज़ से हिमाचली लोक संगीत का जादू बिखेरेंगे। साथ ही सिरमौर, हमीरपुर, मंडी और चंबा के सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुतिया देंगे।

4 जनवरी को संगीत प्रेमियों के लिए डबल डोज़ रहेगा। स्टेट गेस्ट हाउस पीटरहॉफ़ में ग़ज़ल गायक सुरेन्द्र खान ग़ज़लों से महफ़िल सजाएंगे, जबकि रिज मैदान पर पहाड़ी संगीत की आत्मा मंच पर उतरेगी।

कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले इंडियन आइडल फेम नितिन, वॉइस ऑफ़ शिमला के लोकगायक हेमंत शर्मा, लोकगायिका गीता भारद्वाज, जतिन कुमार और ज्योति अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अतिरिक्त किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला के सांस्कृतिक दल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

उद्यमिता और नवाचार का मंच

एमएसएमई फ़ेस्ट–2026 केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर के उद्यमियों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।हस्तशिल्प, हैंडलूम, फूड प्रोसेसिंग, एग्री-बेस्ड इनोवेशन और टेक स्टार्टअप्स की विशेष झलक देखने को मिलेगी।उद्योग निदेशक डॉ. युनूस ने बताया कि विभाग का उद्देश्य युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना, स्थानीय उत्पादों को बाज़ार से जोड़ना और निवेश के नए अवसर सृजित करना है। फेस्ट के दौरान कार्यशालाएँ, मार्गदर्शन सत्र और नेटवर्किंग मीट्स आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.