Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने की कीमतों में उछाल के बाद गोल्ड लोन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

नई दिल्ली | सोने की कीमतों में पिछले साल आई रिकॉर्ड तेजी का असर अब बैंकिंग सेक्टर में भी साफ नजर आ रहा है। नवंबर 2025 तक गोल्ड लोन में सालाना आधार पर 125 फीसदी की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, जो बैंकों के कुल लोन में 11.5 फीसदी की सामान्य ग्रोथ से लगभग दस गुना अधिक है। साल 2024 में भी गोल्ड लोन में 77 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी।

हालांकि कुल बैंक लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी अभी भी 2 फीसदी से कम है, लेकिन इसका आकार लगभग 3.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। नवंबर 2025 तक दिए गए नए कर्जों में गोल्ड लोन का योगदान करीब 12 फीसदी रहा।

12 महीनों में 1.5 लाख करोड़ रुपए का इजाफा

पिछले 12 महीनों में गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। बैंकों का कहना है कि इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं: पहला, बैंक अब सुरक्षित कर्ज देने पर जोर दे रहे हैं। दूसरा, सोने की बढ़ती कीमतों से लोगों की कर्ज लेने की क्षमता बढ़ी है। तीसरा, RBI के निर्देशों के बाद कुछ रिटेल लोन अब गोल्ड लोन की श्रेणी में शामिल किए जा रहे हैं।

गोल्ड लोन और MSME बैंकिंग ग्रोथ के इंजन

बैंकों की लोन ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान गोल्ड लोन और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) लोन का रहा है। MSME सेक्टर का कुल बकाया लोन लगभग 9.5 लाख करोड़ रुपये है, जो कुल बैंक लोन का 5 फीसदी है, लेकिन नए कर्जों में इनकी हिस्सेदारी करीब 12 फीसदी रही। FY26 के दौरान इसमें लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

बड़ी कंपनियों और होम लोन की धीमी ग्रोथ

बड़ी कंपनियों का बैंक लोन लेने का रुझान कमजोर पड़ता दिख रहा है। कुल बकाया 28.7 लाख करोड़ रुपये में नए कर्जों में केवल 3.6 फीसदी का हिस्सा शामिल रहा। वहीं, होम लोन की ग्रोथ भी धीमी रही। कुल बकाया में 16 फीसदी हिस्सेदारी के बावजूद नए कर्जों में यह घटकर 14 फीसदी रह गई।

फोकस आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर

नए कर्जों में व्यक्तिगत लोन लगभग 40 फीसदी हिस्सा बन गए हैं। सर्विस सेक्टर में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसमें NBFCs और ट्रेड से जुड़े लोन का बड़ा योगदान रहा। नवंबर 2025 तक कुल बैंक लोन बढ़कर 195.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विश्लेषकों के अनुसार, ये रुझान साफ संकेत देते हैं कि बैंक अब बड़ी कंपनियों के बजाय आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अधिक फोकस कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में यह बदलाव बैंकों की कमाई और जोखिम प्रोफाइल दोनों को प्रभावित कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.