Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एडीजीपी सुसाइड केस: चंडीगढ़ एसआईटी ने 10 घंटे की पूछताछ

चंडीगढ़ | एडीजीपी वाई पूरण कुमार के कथित आत्महत्या मामले की जांच में चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को रोहतक पुलिस के दो अधिकारियों और शिकायतकर्ता शराब ठेकेदार से लंबी पूछताछ की। एसआईटी ने अर्बन एस्टेट थाने के डीएसपी गुलाब सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार और शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए।

यह पूछताछ 29 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई और रात 12 बजे तक चली। जांच टीम ने पहले तीनों से एक साथ और बाद में अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद तीनों के बयान दर्ज कर जांच रिकॉर्ड में शामिल कर लिए गए।

गौरतलब है कि छह अक्तूबर 2025 को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसी दिन सात अक्तूबर को एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

एडीजीपी की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके पति पर दबाव बनाने के उद्देश्य से साजिश के तहत गनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। उस समय वाई पूरण कुमार के पास सुनारिया पीटीसी के आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने शिकायत दी थी कि उसे बदमाशों की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि गनमैन सुशील कुमार ने खुद को आईजी का करीबी बताते हुए उससे हर महीने ढाई लाख रुपये की मांग की। इस संबंध में ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी जांच एजेंसियों को सौंपे गए हैं।

एसआईटी ने पूछताछ के दौरान एफआईआर दर्ज करने के आधार, उपलब्ध साक्ष्यों और एडीजीपी की भूमिका को लेकर सवाल किए। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी साजिश से इनकार करते हुए कहा कि शिकायत के साथ मिले सबूतों की जांच के बाद ही कार्रवाई की गई। मामले में जांच जारी है और फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.