Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ कार्रवाई: रोड़ी में पंजाब का युवक हिरासत में

रोड़ी | रोड़ी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पंजाब के एक युवक को नशा करते हुए हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के गांव मीरपुर निवासी 23 वर्षीय जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

रोड़ी थाना में तैनात एसए विरेंद्र सिंह और एसपीओ कुलविंदर सिंह नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान रोड़ी से टिब्बी हरी सिंह की ओर खेतों के बीच बने कच्चे रास्ते पर एक युवक खेत के कोने में बैठकर नशा करता नजर आया। पुलिस राइडर को देखते ही युवक घबरा गया और बाइक से मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने युवक का पीछा किया, लेकिन कच्चे रास्ते पर पंजाब–हरियाणा सीमा के समीप खेत में उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह खाल में जा गिरा। आसपास मौजूद किसानों की मदद से पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

युवक को पकड़ने की पूरी घटना खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

ग्रामीणों के अनुसार, पंजाब से कई युवक रोड़ी क्षेत्र में नशा करने के लिए आते हैं। वर्ष 2025 में नहर के पास अधिक नशा करने के चलते तीन से चार युवक मृत पाए गए थे, जबकि कई युवक बेहोशी की हालत में मिले थे। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने क्षेत्र में राइडर और पुलिस जिप्सी से नियमित गश्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.