Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजय चौटाला के बयान पर बवाल, भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

चंडीगढ़ | जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अजय चौटाला के एक बयान को लेकर हरियाणा की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे लोकतंत्र विरोधी और अराजकता फैलाने वाला करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने डॉ. अजय चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग दबंगई और लाठी के दम पर सरकार चलाने की सोच रखते हैं, उन्हें भाजपा का सुशासन रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला के बयान से स्पष्ट है कि उनका लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास कमजोर हो चुका है। बड़ौली ने मांग की कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए अजय चौटाला को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कृष्ण बेदी ने भी अजय चौटाला की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। दोनों मंत्रियों ने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा समाज में अराजकता और हिंसा को बढ़ावा देती है, जो किसी भी जिम्मेदार राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देती।

दरअसल, जजपा अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ में आयोजित ‘युवा योद्धा सम्मेलन’ के दौरान कहा था कि मौजूदा शासकों को सत्ता से हटाने के लिए सड़कों पर उतरकर उन्हें गद्दी से खींचने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे जनआंदोलनों की तर्ज पर आंदोलन की आवश्यकता है, ताकि सरकार को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सके।

अजय चौटाला के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव और गहराता नजर आ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...

HSGMC प्रधान झींडा के खिलाफ धरना जारी, सदस्यों ने मांगा इस्तीफा

summer express , कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ कमेटी सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी कुरुक्षेत्र स्थित HSGMC मुख्यालय के बाहर जारी रहा। अंबाला से आए कमेटी सदस्य गुरतेज सिंह के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को अन्य सदस्यों और संगत का भी समर्थन मिल रहा...

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.