मनोहर लाल खट्टर का कड़ा रुख: धान घोटाले और अवैध कॉलोनियों पर सख्त संदेश

करनाल | केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया है कि धान घोटाले में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आएगा, वहां कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को करनाल दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे शुरू से ही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नियमानुसार कॉलोनियों के विकास के लिए लाइसेंस देती है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। लेकिन कुछ लोग लालच में आकर नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे अवैध कॉलोनियों का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि यदि अवैध कॉलोनियां सरकार से जुड़े लोग ही काट रहे हैं, तो उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सबसे पहले उन्हीं की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाना उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और पिछली सरकारों के कार्यकाल में सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित हुईं, जबकि मौजूदा सरकार ने राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर कई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया है।

धान घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। जहां भी गड़बड़ी सामने आती है, वहां सबसे पहले एफआईआर दर्ज की जाती है। कई मामलों में इससे ही सुधार हो जाता है, लेकिन गंभीर मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि करनाल सहित प्रदेश के कई स्थानों पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर केंद्रीय मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इनमें स्थानीय निकायों व राज्य सरकारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जहां भी सिस्टम में खामी हो, उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सतर्कता और जवाबदेही ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है और प्रशासन को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.