Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईवे पर लिफ्ट के बहाने 54 लूट की वारदातें करने वाला गिरोह बेनकाब, 12 साल से सक्रिय मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Panchkula, 4 January-:पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 जनवरी को पिंजौर गार्डन से दीपक कुमार उर्फ दीपु को काबू किया, जो पिछले करीब 12 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ पंचकूला व मोहाली समेत विभिन्न थानों में स्नैचिंग, लूट, हत्या के प्रयास और हथियार तस्करी सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह पंचकूला, मोहाली और अंबाला सहित आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था। गिरोह में शामिल महिला आरोपी के माध्यम से हाईवे पर वाहन चालकों को लिफ्ट के बहाने रोका जाता था, जिसके बाद अन्य सदस्य लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की वारदात को अंजाम देते थे। अब तक यह गिरोह 54 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इससे पहले पुलिस इस गिरोह के तीन आरोपियों—एक महिला समेत—को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 15 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश निवासी एक ट्रक चालक ने थाना चंडीमंदिर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 13 दिसंबर की सुबह चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार करने के बाद एक युवती ने लिफ्ट मांगी। आगे चलकर घग्गर नदी पुल के पास दो अन्य युवकों ने चाकू दिखाकर चालक से नकदी, मोबाइल फोन लूट लिया और मोबाइल के जरिए गूगल-पे से बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। इस शिकायत के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने 17 दिसंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की। इसके बाद 18 दिसंबर को महिला आरोपी को भी काबू किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर पंचकूला (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि संगठित अपराध और हाईवे पर होने वाली वारदातों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.