Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीबी जी-राम-जी योजना में हिमाचल को 90:10 फंडिंग ही मिलेगी, कांग्रेस फैला रही भ्रम : जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीबी जी-राम-जी योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से 90:10 के अनुपात में ही धनराशि मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

पूर्वांचल के राज्यों और हिमाचल प्रदेश को 90ः10 के अनुपात में रखा गया है शामिल

जयराम ठाकुर ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों के लिए इस योजना में 60:40 के अनुपात का प्रावधान किया हो, लेकिन पूर्वांचल और पहाड़ी राज्यों के लिए अब भी 90:10 का अनुपात ही लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश को योजना के अंतर्गत कुल राशि का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार से प्राप्त होगा, जबकि राज्य सरकार को केवल 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रदेश को इसी अनुपात में धन मिलता रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीबी जी-राम-जी योजना का उद्देश्य केवल अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि गांवों में स्थायी और उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के तहत ऐसे कार्य होते थे जो लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहते थे, लेकिन अब इस योजना के माध्यम से स्कूल भवन, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक संपत्तियां बनाई जाएंगी, जिससे गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

अगर 15 दिनों में रोजगार नहीं मिला तो गारंटिड मिलेगी बेरोजगारी भत्ता

जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि यदि किसी श्रमिक को 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उसे गारंटीड रूप से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रावधान तो मौजूद था, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया जाता था। अब नए नियमों में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आपदा के समय हुए नुकसान की भरपाई में भी वीबी जी-राम-जी योजना अहम भूमिका निभाएगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में इस योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, सरकार ने इस योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली को अपनाया है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और गांवों के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.