Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग बांध बनेगा जल पर्यटन और कनेक्टिविटी का नया केंद्र, जून से शुरू होंगी बोटिंग व शिकारा सेवाएं

Kangra, Sanjeev-:जिला कांगड़ा के फतेहपुर, देहरा, जवाली और नगरोटा सूरियां विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। पौंग बांध क्षेत्र को पर्यटन और आवागमन का नया केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में पौंग बांध क्षेत्र न केवल पर्यटन के लिहाज से बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी के मामले में भी अहम भूमिका निभाएगा।

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि आगामी जून माह से पौंग बांध में बोटिंग और शिकारा सेवाओं को पूरी तरह शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही जल परिवहन के माध्यम से तलबाड़ा रेल हेड को आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। तलबाड़ा रेल हेड, जो हिमाचल की सीमा के साथ पंजाब में स्थित है, पहले से रेल सेवाओं से जुड़ा हुआ है और भविष्य में यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन की भी संभावना जताई जा रही है।विधायक ने कहा कि पौंग बांध में 30-सीटर बोट चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके जरिए देहरा, जवाली, फतेहपुर और नगरोटा सूरियां क्षेत्रों को जलमार्ग से तलबाड़ा रेल हेड से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल सड़क और हवाई संपर्क के साथ-साथ जलमार्ग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

उल्लेखनीय है कि भवानी सिंह पठानिया पहले भी पौंग बांध क्षेत्र को “पर्यटन की राजधानी” का दर्जा देने की बात कर चुके हैं।मुख्यमंत्री के कांगड़ा और फतेहपुर दौरे के दौरान लगाए गए स्वागत पोस्टरों में भी “टूरिज्म की राजधानी – पौंग बांध” का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला है।विधायक ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है, जिस पर विचार किया जा रहा है।यदि यह योजना साकार होती है, तो पौंग बांध क्षेत्र पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.