Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा के चुराह वन मंडल में अवैध शिकार रोकने के लिए रात्री गश्त बढ़ाई गई

Chamba, Manjur Pathan-:चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में वन मंडल चुराह ने अवैध शिकार रोकने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में पहाड़ों पर हुई ताजा हिमपात के बाद जंगली जानवर निचले इलाकों की ओर आने लगे हैं, जिससे अवैध शिकारियों के लिए शिकार का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो रात्री समय पहरेदारी करेंगे और अवैध शिकार पर पूरी निगरानी रखेंगे।

वनमंडल अधिकारी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि विभाग पहले से ही अवैध शिकार पर नजर बनाए हुए है। पिछले कुछ महीनों में उनके सतत प्रयासों के चलते अवैध शिकार में काफी कमी आई है। लेकिन हिमपात के कारण जंगली जानवर निचले क्षेत्रों की ओर आने लगे हैं, जिससे शिकारियों के शिकार के प्रयास बढ़ सकते हैं। यही कारण है कि वन विभाग ने और अधिक सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

गुलेरिया ने कहा कि अब गठित टीमें विशेष रूप से रात में गश्त करेंगी और अवैध शिकार करने वालों को पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि वन विभाग किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा और जंगल तथा जंगली जीवों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

वन विभाग का यह कदम न केवल जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि स्थानीय लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गश्त और निगरानी से अवैध शिकार पर पूरी तरह नियंत्रण रखना संभव होगा।वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध शिकार की सूचना तुरंत विभाग को दें और जंगलों में जंगली जानवरों की सुरक्षा में सहयोग करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.