Facebook-f Youtube X-twitter

हमीरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का भव्य स्वागत, दूसरी बार मिली कमान

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद संभालने पर जिला भर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हमीरपुर जिला के प्रवेश द्वार उखली में पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद उखली, भोटा, डिडवी टिक्कर, भिड़ा, डडूघा सहित विभिन्न स्थानों और गांधी चौक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सुमन भारती को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन के प्रति भरोसा जताया। स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई, जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमन भारती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताकर जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।सुमन भारती ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और अनुशासित बनाया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और समन्वय और बेहतर हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक मजबूती का सीधा लाभ आगामी नगर निगम चुनावों और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि एकजुटता और मेहनत के बल पर कांग्रेस पार्टी हमीरपुर जिला की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.