Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CBI की कार्रवाई, करुर भगदड़ मामले में विजय से पूछताछ

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करुर जिले में हुई भीषण भगदड़ मामले में अभिनेता से नेता बने और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में विजय को 12 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह भगदड़ पिछले साल 27 सितंबर को विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।

घटना करुर जिले के वेलुसामीपुरम इलाके में हुई, जहां टीवीके की रैली आयोजित की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान की क्षमता लगभग 10 हजार लोगों की थी, वहां करीब 30 हजार से अधिक लोग जुट गए। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा मानकों और बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी के चलते हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

देरी से पहुंचने पर बढ़ी भीड़

जांच में सामने आया है कि विजय के रैली स्थल पर तय समय दोपहर 12 बजे पहुंचने की घोषणा थी, लेकिन वे करीब सात घंटे की देरी से शाम लगभग 7 बजे पहुंचे। इस दौरान भीड़ लगातार बढ़ती रही। जैसे ही विजय की कैंपेन बस मौके पर पहुंची, उत्साहित समर्थकों की भीड़ बेकाबू हो गई। कई लोग उन्हें देखने के लिए पेड़ों, छतों और बिजली के खंभों पर चढ़ गए, जिससे खतरा और बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने करंट लगने की आशंका के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी, लेकिन तब तक भगदड़ शुरू हो चुकी थी।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा

घटना के अगले दिन विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही, उन्होंने अपनी राज्यव्यापी राजनीतिक यात्रा को भी स्थगित कर दिया था।

इस मामले में टीवीके के करुर पश्चिम जिला सचिव मथियाझगन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन पर आयोजन व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगा। हालांकि बाद में अदालत ने उनकी हिरासत बढ़ाने से इनकार करते हुए उन्हें रिहा कर दिया।

CBI जांच में अब विजय से होगी पूछताछ

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह मामला CBI को सौंपा गया था। जांच एजेंसी अब तक पार्टी के कई पदाधिकारियों और आयोजकों से पूछताछ कर चुकी है। अब विजय को भी सीधे जांच के दायरे में लाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, CBI विजय से रैली की योजना, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक अनुमति से जुड़े सवाल पूछ सकती है। विजय पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके और विजय के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.