Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में बढ़ते अपराध से नाराज़ व्यापारी, दुकानें बंद करने की चेतावनी

जालंधर | जालंधर शहर में बढ़ती चोरी, स्नैचिंग और अव्यवस्था की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। मंडी रोड क्षेत्र के व्यापारियों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो वे दुकानें बंद करने को मजबूर होंगे।

मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि मंडी रोड और आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

व्यापारियों ने विशेष रूप से रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग की कमी पर चिंता जताई। उनका कहना है कि शाम ढलते ही स्नैचिंग और शराब के नशे में हंगामा करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने दिन-रात नियमित पुलिस गश्त, संदिग्ध तत्वों पर निगरानी और शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा, नियमों के उल्लंघन से संचालित गेस्ट हाउसों, 24 घंटे खुली शराब की दुकानों और अवैध रेहड़ियों को भी अपराध बढ़ने का बड़ा कारण बताया गया। व्यापारियों का कहना है कि अवैध कब्जों के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और दुकानों तक पहुंच बाधित होने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर पुलिस को चाबियां सौंप देंगे। हालांकि, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की ओर से व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कि सभी शिकायतों पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.