Facebook-f Youtube X-twitter

चंबा में प्राथमिक स्कूल हेल्पर भर्ती को लेकर  1500 से अधिक महिलाओं ने दिए साक्षात्कार

Chamba, Manjur Pathan-:चंबा जिला के सुंडला और कलहेल शिक्षा खंडों में प्राथमिक स्कूलों में हेल्पर पदों की भर्ती को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। त्रिगर्त इंटीग्रेटेड कंपनी के माध्यम से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दो दिनों तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। इन साक्षात्कारों में कुल करीब 130 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

सुंडला शिक्षा खंड में लगभग 900 महिलाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया, जबकि कलहेल शिक्षा खंड में करीब 700 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि बेरोजगारी के इस दौर में इस तरह की भर्तियां रोजगार की नई उम्मीद लेकर आई हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से भी महिलाएं साक्षात्कार देने पहुंचीं और सभी को मेरिट के आधार पर चयन की उम्मीद है।फिलहाल साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्राथमिक स्कूलों में हेल्पर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।त्रिगर्त इंटीग्रेटेड कंपनी के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि दो दिनों तक चले साक्षात्कार में दोनों शिक्षा खंडों से 1500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद मेरिट लिस्ट तैयार कर जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.