Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, शीतलहर से 5 शहरों में माइनस तापमान

Shimla, 6 January-:हिमाचल प्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सर्दी के मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ताबो के अलावा प्रदेश के चार अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राज्य की राजधानी शिमला सहित कुल 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी रातें बेहद ठंडी हो गई हैं। सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मंगलवार को शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली रहने से दिन के समय कुछ राहत महसूस की गई।ऊना जिले में कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सुबह तेज धूप रही, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान उपमंडल बंगाणा के बडूही बाजार में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीमेंट की दीवार से जा टकराई। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन एयरबैग खुलने से गाड़ी में सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। चालक के अनुसार घने कोहरे के कारण मोड़ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 से 12 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का असर बना रहेगा। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कई इलाकों में 10 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.