Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवेंद्र हंस की पहल लाई रंग, सीवन में फायर स्टेशन को मंजूरी

सीवन | नगर पालिका सीवन क्षेत्र में जन सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए सीवन में नए फायर स्टेशन की स्थापना को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। यह स्वीकृति गुहला विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र हंस के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

अब तक फायर स्टेशन की कमी के चलते आगजनी की घटनाओं में दमकल गाड़ियों को दूर-दराज के क्षेत्रों से बुलाना पड़ता था, जिससे राहत और बचाव कार्यों में देरी होती थी। इस देरी के कारण कई बार आम नागरिकों, व्यापारियों, औद्योगिक इकाइयों और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। विशेष रूप से खेतों में खड़ी और कटी फसलों, गोदामों और रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाओं में समय पर सहायता न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती थी।

विधायक देवेंद्र हंस ने इस समस्या को लेकर सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया। उन्होंने पत्राचार और बैठकों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि सीवन में फायर स्टेशन का अभाव जन-धन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। उनकी लगातार पहल के बाद सरकार ने इस मांग पर सहमति जताते हुए फायर स्टेशन की स्थापना को मंजूरी प्रदान की।

अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक देवेंद्र हंस ने इस फैसले को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ विधानसभा में भेजा है और उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि गुहला विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और जन-सुविधाओं का विस्तार करना उनका मुख्य लक्ष्य है, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.