Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह

चरखी दादरी  | चरखी दादरी में भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना के सुचारू और सटीक संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें देश की लगभग 140 करोड़ आबादी की गणना की जाएगी। इसकी सफलता के लिए पहले से परीक्षण और प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक कमी को समय रहते दूर किया जा सके।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी। आंकड़े मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सीधे दर्ज किए जाएंगे, जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और डेटा प्रोसेसिंग तेज होगी। डिजिटल माध्यम अपनाने से पारदर्शिता बढ़ेगी और सूचनाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

प्रशासन के अनुसार, जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के रूप में अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जो फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। नागरिकों को सेल्फ-इन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे स्वयं ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

डॉ. नागपाल ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न जाए। बैठक में एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.