Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार 48 योजनाओं से गरीब, महिलाओं, युवाओं को लाभ

पंचकूला | हरियाणा सरकार ने नए साल की शुरुआत में अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए 48 नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब परिवारों को आवास, महिलाओं को आर्थिक सहायता और युवाओं को रोजगार तथा कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है।

बेघर परिवारों को घर और सब्सिडी का लाभ

राज्य सरकार ने छह लाख गरीब परिवारों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। एक लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को मकान निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है, उनके लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी।

महिलाओं और वृद्धों को वित्तीय सुरक्षा

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1,100 रुपये और 1,000 रुपये की एफडी जमा होगी। इस योजना से महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे 35 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा भी दी जा रही है।

युवाओं के लिए रोजगार और कौशल प्रशिक्षण

एक लाख रुपये से कम आय वाले अंत्योदय परिवारों के सदस्यों को रोडवेज बसों में 1,000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए लोन और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हर साल पांच हजार युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग और विद्युत वाहन निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा।

सौर ऊर्जा और घरों में सुविधाएं

मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की छतों पर रूफटॉप सौर पैनल लगाए जाएंगे। इससे न केवल बिजली बिल कम होगा, बल्कि अतिरिक्त बिजली को वितरण कंपनियों को बेचकर आय अर्जित की जा सकेगी।

प्रशिक्षित कारीगरों और श्रमिकों के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षित कारीगरों को 5,000 रुपये का टॉप-अप मिलेगा। पांच श्रमिक सुविधा केंद्र और 150 श्रमिक शेड बनाए जाएंगे। सोनीपत, गुरुग्राम, सोहना, पलवल और बावल में नए श्रम न्यायालय खोले जाएंगे। निर्माण स्थलों पर क्रेच, प्ले स्कूल और साइट स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे।

स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा

200 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड के माध्यम से महिलाओं, गरीबों और अनुसूचित जाति/पिछड़े वर्ग के युवाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी। फंड से पांच करोड़ तक लागत वाली परियोजनाएं स्थापित करने में मदद होगी। इसके अलावा, युवाओं को विदेशी भाषाएं सिखाकर विदेश में रोजगार पाने के अवसर भी दिए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.