Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश

पलवल |  हरियाणा के पलवल जिले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो चोरी किए गए वाहनों और फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में बेचने का काम करता था। इस मामले ने इलाके में सुरक्षा और अपराध के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस ने होडल थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता राम गोपाल ने बताया कि उनकी स्विफ्ट कार, जो फाइनेंस पर थी, उनके दोस्त धर्मेंद्र ने लेकर कथित तौर पर किस्त भरने का वादा किया। बाद में धर्मेंद्र ने कार को कोट के रहने वाले सुभान उर्फ सुबेदीन को किराए पर दे दिया।

सुभेदीन ने राम गोपाल के फर्जी हस्ताक्षर कर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट तैयार कराया और कार को जम्मू-कश्मीर में किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करने की कोशिश की। जब राम गोपाल को वाहन प्राधिकरण से ट्रांसफर का मैसेज मिला, तो उन्होंने तुरंत जांच करवाई और एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार का ट्रांसफर रोककर धोखाधड़ी को टाल दिया।

जांच में पता चला कि सुभेदीन, घासेड़ा का रहने वाला सलीम, इंदाना का शाहरुख और साहिद सहित अन्य लोग मिलकर पंजाब और अन्य राज्यों से चोरी की गई गाड़ियां लाकर फर्जी दस्तावेज बनाते हैं और उन्हें बेचते हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता को जातिसूचक गालियां दी और 3.5 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए तो झूठे केस में जेल भिजवाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी अनियमितता की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया बैग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने अपनी ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुनील...

पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तीन जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट

Summer express, लुधियाना | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों...

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.