Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला DC अजय सिंह तोमर ने जरूरतमंद बच्चों को दिया एक माह का वेतन

अंबाला। नववर्ष के अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद अंबाला द्वारा अंबाला छावनी स्थित लघु बाल भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अंबाला आईएएस अजय सिंह तोमर रहे। इस दौरान उपायुक्त ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए स्लम एरिया के जरूरतमंद बच्चों के लिए अपना एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम “हैप्पीनेस–एक नायाब कदम” के तहत स्लम एरिया के बच्चों को शामिल किया गया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए जैकेट्स व अन्य गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने हेतु निजी तौर पर अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की। उनके इस निर्णय पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के नाप लिए और लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया।

लोहड़ी कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी आईएएस संगीता तेतरवाल और शिवालिक बोर्ड की चेयरमैन पूजा कुमारी ने बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई। इस अवसर पर बच्चों को जैकेट्स वितरित की गईं और मूंगफली, रेवड़ी सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। उपायुक्त की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर के इस प्रेरणादायक कदम की सभी ने खुले दिल से सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...

करनाल में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक सप्ताह में 9 नए मरीज मिले

summer express , करनाल। बदलते मौसम के साथ करनाल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले सात दिनों में जिले में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 6 सितंबर के 27 से बढ़कर 13 सितंबर तक 36 हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.