Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘कैंपा-श्योर’ पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन

बेंगलुरु |  रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपनी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड कैंपा श्योर के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कैंपा ब्रांड की तरह ही अमिताभ बच्चन भी उत्कृष्टता और भरोसे के प्रतीक माने जाते हैं और देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। यह साझेदारी उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूत करेगी।

 RCPL ने वर्ष 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे दोबारा भारतीय बाजार में उतारा। इसके बाद कंपनी ने कैंपा एनर्जी ड्रिंक्स, रसिक बेवरेजेज, जूस और अब कैंपा श्योर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के जरिए अपने बेवरेज पोर्टफोलियो का सफलतापूर्वक विस्तार किया है। आज कैंपा भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में एक मजबूत ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

इस अवसर पर रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “जिस तरह कैंपा एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड है, उसी तरह श्री अमिताभ बच्चन भी हर भारतीय के दिलों पर राज करते हैं और उनकी लोकप्रियता सीमाओं से परे है। दोनों ही भरोसे, शुद्धता और प्रामाणिकता के प्रतीक हैं। श्री बच्चन और कैंपा का यह साथ एक ही सोच और दर्शन को दर्शाता है। इन दो दिग्गजों का एक साथ आना बेहद खास है।”

अपने इस जुड़ाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “कैंपा श्योर से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हर भारतीय तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की इस पहल ने मुझे बेहद प्रभावित किया है।”

अमिताभ बच्चन, अपने समृद्ध अनुभव, करिश्मा और विश्वसनीयता के साथ, कैंपा श्योर के मूल्यों का सटीक प्रतिनिधित्व करते हैं। जिस तरह अमिताभ बच्चन पर लोगों का अटूट विश्वास है, उसी तरह कैंपा श्योर भी भरोसे, आश्वासन और प्रामाणिकता का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

कैंपा श्योर को सुरक्षित पेयजल को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर लॉन्च किया गया है। यह 250 मिली, 500 मिली, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर, 10 लीटर और 20 लीटर जैसे विभिन्न पैक साइज में उपलब्ध है, जो हर अवसर और हर उपभोक्ता की जरूरत को पूरा करता है। रिलायंस और कैंपा की विश्वसनीय विरासत पर आधारित कैंपा श्योर पानी 10 से अधिक शुद्धिकरण प्रक्रियाओं से गुजरता है और हर बूंद में शुद्धता और गुणवत्ता का भरोसा देता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.