Facebook-f Youtube X-twitter

पंचायती राज चुनावों को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल नहीं: AG अनूप रतन

पंचायती राज चुनावों को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल नहीं: AG अनूप रतन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार कभी भी पंचायती राज चुनावों से पीछे नहीं हटी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के हालिया फैसले को सरकार के लिए झटका बताने की जो कोशिश की जा रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। सरकार शुरू से ही पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में रही है और आपदा आने से पहले ही चुनावी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी थी।

अनूप रतन ने बताया कि चुनावों को लेकर सरकार की मंशा पर किसी तरह का संदेह नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार यही चाहती रही है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो, लेकिन चुनाव आयोग अधिक संवेदनशीलता और सावधानी के साथ चुनाव संपन्न कराना चाहता था। महाधिवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश में हालात सामान्य रहेंगे और जनता सुरक्षित रहेगी, तभी चुनाव कराना व्यवहारिक होगा।हाईकोर्ट द्वारा तय की गई समय-सीमा को लेकर उन्होंने व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर भी इशारा किया। अनूप रतन ने कहा कि अदालत द्वारा निर्धारित टाइमलाइन में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मार्च और अप्रैल के महीनों में स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित होती हैं और चुनावी प्रक्रिया में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में दोनों व्यवस्थाओं को एक साथ संभालना आसान नहीं होगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि रोस्टर जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने के लिए भी पर्याप्त समय मिलना जरूरी है, जो मौजूदा समय-सीमा में मुश्किल हो सकता है। महाधिवक्ता ने कहा कि इन सभी पहलुओं पर राज्य सरकार के साथ चर्चा की जाएगी और उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट जाने को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.