Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज सख्त: झूठी रेप शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

कैथल I कैथल में जिला ग्रीवांस मीटिंग के दौरान मंत्री अनिल विज के समक्ष रेप और अश्लील मैसेज की शिकायत करने वाली युवती के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में शिकायत को पूरी तरह झूठा पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इस धारा में एक साल तक की जेल, 10 हजार रुपये तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता के अनुसार, युवती पूजा और उसकी मां ने दो युवकों राहुल बंसल और सौरभ पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन तकनीकी और तथ्यात्मक जांच में आरोप निराधार साबित हुए। इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज केस को रद्द कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने खुद फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक मैसेज तैयार किए और उन्हें सबूत के तौर पर पेश किया। आईपी एड्रेस ट्रेस होने से बचने के लिए उसने पड़ोसियों के वाई-फाई का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर साइबर सेल की मदद से डेटा निकाला गया, जिससे पूरी साजिश उजागर हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी पता चला कि युवती पहले भी कई झूठे केस दर्ज करवा चुकी है, जिनमें आरोपी कोर्ट से बरी हो चुके हैं। कैथल एसपी ने कहा कि झूठी शिकायत कर कानून का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि इससे निर्दोष लोगों को परेशानी होती है और असली पीड़ितों के मामलों पर असर पड़ता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.