Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुन्गा राजमहल अग्निकांड: जानबूझकर आग लगाने की आशंका, अज्ञात पर FIR

शिमला। शिमला जिले के जुन्गा स्थित प्राचीन राजमहल में लगी आग को लेकर पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में राजमहल के भीतर स्थित पारिवारिक देवी-देवताओं का मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायतकर्ता की आशंका है कि यह आग दुर्घटनावश नहीं, बल्कि जानबूझकर लगाई गई थी।

ओल्ड जुन्गा के पैलेस चौरी निवासी खुश विक्रम सेन की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 (जी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजमहल और मंदिर को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आग लगाई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, राजमहल की दूसरी मंजिल पर उनके परिवार की आराध्य देवी का प्राचीन मंदिर स्थापित है, जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां और पूजा से जुड़ी सामग्री रखी हुई थी। परंपरा के अनुसार मंदिर में हर छह माह में एक बार पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है, जबकि शेष समय मंदिर बंद रहता है। आग लगने से मंदिर के साथ-साथ ऐतिहासिक संरचना को भी नुकसान पहुंचा है।

आग बुझाए जाने के बाद भी राजमहल के भीतर से धुआं निकलने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में राजमहल के अंदर दबे देवता जुन्गा के मोहरों और मंदिर के अवशेषों की तलाश जारी है। क्योंथल क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पिछले दो दिनों से कार सेवा के माध्यम से मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि देवता जुन्गा पूरे क्योंथल क्षेत्र के आराध्य देव माने जाते हैं। तत्कालीन क्योंथल रियासत का विस्तार दक्षिण में मनीमाजरा और पूर्व में रावी-पुन्नर तक था। रियासत के अंतर्गत 18 ठकुराइयां आती थीं और प्रत्येक क्षेत्र में देवता जुन्गा के मंदिर स्थापित हैं, जिनका मूल और प्रमुख मंदिर इसी प्राचीन राजमहल के भीतर स्थित है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की गहन जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.