Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकसित भारत रोजगार योजना पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है: सतपाल सती

ऊना (हिमाचल प्रदेश) | भाजपा विधायक सतपाल सती ने ऊना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत रोजगार गारंटी मिशन योजना को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस योजना को लेकर देशभर में लोगों के बीच भ्रम फैला रही है, जबकि इसका मकसद 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

सतपाल सती ने कहा कि मनरेगा में जो कमियां सामने आती रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए विकसित भारत रोजगार गारंटी मिशन योजना में अहम बदलाव किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसी दिशा में रोजगार योजनाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे ग्रामीणों को पहले से अधिक काम और आय का अवसर मिलेगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि पहले मनरेगा में भ्रष्टाचार और फर्जी हाजिरी की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन नई व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। अब बिना काम किए मजदूरी संभव नहीं होगी। साथ ही, यदि किसी मनरेगा कर्मी की भुगतान प्रक्रिया में देरी होती है, तो उसे ब्याज सहित भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। इससे मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा होगी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांव में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा गांव के चुने हुए प्रतिनिधि और आम लोग मिलकर तय करेंगे। इसका उद्देश्य गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार इस योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराएगी, ताकि गांव और गरीब के हितों की रक्षा हो सके और सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा, सतपाल सती ने हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव करवाने के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है और पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव कराने से बचती है, तो यह लोकतंत्र पर सीधा आघात होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.