Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस दस पहुंचा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में प्रदेश का सबसे कम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली और भुंतर में पारा माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, पालमपुर, बरठीं और नेरी क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश के 12 प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जिनमें ताबो माइनस 8.4, कल्पा माइनस 3.8, सेऊबाग माइनस 2.3, सोलन माइनस 2.2 और रिकांगपिओ माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।

नारकंडा और सुंदरनगर में भी तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम बना हुआ है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। बजौरा, कुफरी और नाहन में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री तक गिरा है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे, जबकि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान जताया है, हालांकि सुबह-शाम ठंड और पाले का असर बना रहेगा।

ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। ऊना में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। वहीं, मनाली और लाहुल घाटी में बर्फीले मौसम का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की आवाजाही जारी है। पर्यटक सिस्सू और कोकसर तक पहुंच रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को राहत मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने ठंड और फिसलन को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.