Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज से मिलीं ओलंपियन नवनीत कौर, ऐतिहासिक हॉकी जीत पर सम्मान

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 की चैंपियन टीम एसजी पाइपर्स की कप्तान और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई नवनीत कौर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की बेटी ओलंपियन नवनीत कौर ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नवनीत ने हीरो हॉकी इंडिया लीग में बेहतरीन नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। श्री विज ने आशा व्यक्त की कि वह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य से निकलने वाले खिलाड़ी विश्व मंच पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।

गौरतलब है कि शाहबाद (कुरुक्षेत्र) निवासी और भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान नवनीत कौर ने रांची में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स की कप्तानी करते हुए टीम को खिताबी जीत दिलाई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौरान नवनीत कौर को न सिर्फ विजेता कप्तान के रूप में सम्मान मिला, बल्कि उन्हें ‘चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का खिताब भी दिया गया।

नवनीत कौर की यह सफलता हरियाणा के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। ओलंपिक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी नवनीत ने अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से यह साबित कर दिया है कि हरियाणा का खेल जगत अंतरराष्ट्रीय मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.