Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफसरों पर बयानबाज़ी से सियासी घमासान, विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सहयोगी मंत्रियों ने जताई नाराज़गी

Shimla, 14 January-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाहरी राज्यों से आए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विक्रमादित्य सिंह के बयान पर उनकी ही सरकार के सहयोगी मंत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके लिए हिमाचल प्रदेश और प्रदेश के 75 लाख लोगों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने लिखा कि यदि उन्हें कहीं यह महसूस होगा कि बाहरी राज्यों से आए अधिकारियों के हितों को प्राथमिकता देकर हिमाचल के हितों की अनदेखी की जा रही है, तो वे आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी हिमाचल में रहकर यहां के लोगों की सेवा करें, न कि शासक बनने का प्रयास करें।विक्रमादित्य सिंह के इस बयान पर पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश अधिकारी बाहरी राज्यों से ही आते हैं और इससे कभी कोई समस्या नहीं हुई। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अधिकारियों पर आरोप मढ़ना अपनी कमियों को छुपाने जैसा है और मंत्रियों को अधिकारियों से काम लेना आना चाहिए।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यूपीएससी परीक्षा देशभर के अभ्यर्थियों द्वारा दी जाती है और चयन के बाद अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में कैडर आवंटित होता है। हिमाचल के अधिकारी भी अन्य राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के खिलाफ इस तरह के बयान न केवल उनके मनोबल को तोड़ते हैं, बल्कि सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.