Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम बंधक, ग्रामीणों ने की मारपीट

फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गंभीर घटना सामने आई है। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी वाहन की चाबी छीन ली और लाइनमैन के मोबाइल फोन से बिजली चोरी से जुड़े साक्ष्य भी जबरन मिटा दिए।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को आलमपुर गांव में बड़े स्तर पर बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। यह क्षेत्र पाली सब-डिवीजन के अंतर्गत आता है। शिकायत के आधार पर एनआईटी-2 सब डिवीजन में तैनात जेई रजत जाखड़ और सतनाम चंद के नेतृत्व में सहायक लाइनमैन विक्रम सिंह, रवीन कुमार, प्रवीन, तारीफ और चालक जोगिंद्र शनिवार को जांच के लिए गांव पहुंचे थे।

बिजली विभाग की टीम गांव की एक गली में जांच कर रही थी और स्थानीय युवक की मौजूदगी में बिजली चोरी की वीडियोग्राफी की जा रही थी। इसी दौरान जावेद नाम का युवक मौके पर पहुंचा और उसने फोन कर 50 से 60 ग्रामीणों को बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और पूरी टीम को बंधक बना लिया।

आरोप है कि विरोध करने पर लाइनमैन का मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसमें मौजूद बिजली चोरी से संबंधित फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए गए। इसके अलावा आरोपितों ने बिजलीकर्मियों को हाथ काटने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

किसी तरह पीड़ित बिजलीकर्मियों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के चंगुल से बिजली विभाग के कर्मचारियों को मुक्त कराया।

पीड़ितों के अनुसार, जावेद, शकलीन और फारुख इस घटना में मुख्य रूप से शामिल रहे और उन्होंने अन्य ग्रामीणों को मारपीट के लिए उकसाया। बिजली विभाग के जेई और लाइनमैनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों सहित करीब 50 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौत से पहले लिखी दो वसीयतें, हाई कोर्ट ने दोनों पर उठाए सवाल

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े करीब 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतक की ओर से मृत्यु से कुछ दिन पहले बनाई गई दोनों वसीयतों को संदिग्ध माना है। अदालत ने कहा कि जब वसीयतकर्ता गंभीर रूप से बीमार हो और...

लालजीत भुल्लर के पिता और पीए की जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक की जमानत याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की ओर से अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी...

सास ने बहू को घर से निकालने के लिए अपनाया वरिष्ठ नागरिक कानून, हाई कोर्ट ने कहा यह कानून वैवाहिक झगड़े का हथियार नहीं

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानून का इस्तेमाल वैवाहिक या संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए नहीं किया जा सकता। अदालत ने सास की ओर से अपनी बहू को आवासीय संपत्ति से बेदखल...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

हाई कोर्ट ने खुद की गलती मानी, एसपी पर लगाया जुर्माना वापस लिया

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश में हुई तथ्यात्मक गलती को सुधारते हुए मेवात के पुलिस अधीक्षक पर लगाया गया पांच हजार रुपये का जुर्माना वापस ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि न्यायालय की अपनी गलती से किसी पक्ष को नुकसान होता...

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन-ग्रेच्युटी रोकी : पंजाब सरकार को देना होगा ब्याज, हाई कोर्ट ने 7 प्रतिशत की दर से भुगतान का दिया आदेश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति लाभ में अनावश्यक देरी को लेकर पंजाब सरकार को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की पेंशन और ग्रेच्युटी की राशि बिना उचित कारण लंबे समय तक रोके रखना उचित नहीं है। हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.