Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरवाला में शुरू हुआ फ्री कंप्यूटर स्किल सेंटर, युवाओं को नई दिशा

पंचकूला I सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बरवाला (पंचकूला) में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बृज लाल गर्ग ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2006 में उनके सुपुत्र स्वर्गीय अश्वनी गुप्ता की स्मृति में की गई थी, जिनका सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बीते लगभग 20 वर्षों से शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियां चला रहा है। इनमें निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर, रक्तदान शिविर, बैडमिंटन प्रतियोगिता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान तकनीक-प्रधान युग में कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकता बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि सेंटर में 3 माह, 6 माह और 1 वर्ष की अवधि के विभिन्न कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन कोर्सों में बेसिक और एडवांस एमएस ऑफिस स्किल्स, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, डेटा एंट्री मैनेजमेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज समेत अन्य तकनीकी प्रशिक्षण शामिल होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ना है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रूचि गोयल, सुमित गोयल, राजेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बतों कटारिया, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद हरेंद्र मलिक, हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बी.बी. सिंगल, समाजसेवी कैलाश मित्तल, बरवाला के सरपंच ओम सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू, डी.पी. सिंगल, राकेश गोयल, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने ट्रस्ट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के युवाओं से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.