Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवक मौत मामले में सड़क जाम, कांग्रेसी नेता पर केस का आश्वासन

पलवल। पलवल जिले के गांव बंचारी में एक युवक की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को भारी हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर रखकर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी होडल साहिल ढिल्लो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

मृतक की पहचान गांव बंचारी निवासी 59 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र को एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के कारण मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी, जिससे आहत होकर उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, 10 दिसंबर की रात गांव बंचारी में वाल्मीकि समाज का एक नाबालिग चोरी के इरादे से ब्राह्मण समाज के एक घर में घुसा था। घरवालों के जाग जाने पर नाबालिग को पकड़ लिया गया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि इसके बावजूद तीन दिन बाद पुलिस ने चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा ब्राह्मण परिवार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि फरीदाबाद जिले के गांव तिगांव निवासी कांग्रेसी नेता जितेंद्र चंदेला ने नाबालिग की मां के साथ मिलकर प्रशासन पर दबाव बनाया और मामले को जातीय रंग दिया। इसी दबाव में पुलिस ने कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद लगातार गिरफ्तारी की आशंका बनी रही। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते राजेंद्र को सदमा लगा और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में रोष फैल गया। परिजन और ग्रामीण मृतक राजेंद्र का शव लेकर नेशनल हाईवे-19 पर पहुंच गए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण कांग्रेसी नेता जितेंद्र चंदेला और नाबालिग की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी होडल साहिल ढिल्लो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच तथा कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को सामान्य अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.