Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी, चांदी 2.86 लाख के पार, सोना नई ऊंचाई पर

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार, 14 जनवरी को दोनों कीमती धातुओं ने एक बार फिर नए रिकॉर्ड बना दिए। घरेलू वायदा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। निवेशकों की मजबूत मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते भाव लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं।

एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 1,43,088 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी 4.15 फीसदी की तेजी के साथ 2,86,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों धातुओं में मजबूती बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आ रहा है।

सर्राफा बाजार में भी रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 6,000 रुपये की उछाल के साथ 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूती दर्ज की और 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ यह स्तर हासिल किया।

इससे एक दिन पहले सोमवार को चांदी में 15,000 रुपये यानी करीब 6 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगी थी और यह 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुई थी। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी कुल 21,000 रुपये यानी 8.4 प्रतिशत चढ़ चुकी है। वहीं साल 2026 में अब तक चांदी 32,000 रुपये यानी 13.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज कर चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोना भी नई ऊंचाई पर

सोने की कीमतों में भी मजबूती जारी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 400 रुपये की तेजी के साथ 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता, सुरक्षित निवेश की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ ऊंचे स्तर बने रह सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.