Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार पहुंचे सीएम नायब सैनी, प्री-बजट चर्चा और टाउन पार्क उद्घाटन

हिसार  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को प्री-बजट चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री कृषि, उद्योग और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बजट को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे। विशेषज्ञ अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, जिन्हें आगामी राज्य बजट में शामिल किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री इसके बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्य प्री-बजट चर्चा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यहां भी विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों के साथ बजट को लेकर संवाद किया जाएगा, ताकि जनहित और विकास से जुड़े सुझावों को बजट प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

प्री-बजट कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित

प्री-बजट चर्चा कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाई गई है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित आधिकारिक जानकारी विभाग की ओर से प्रेस रिलीज के माध्यम से जारी की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी तरह के कार्यक्रम में मीडिया को प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

10 करोड़ की लागत से विकसित टाउन पार्क का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार के टाउन पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। हाल ही में टाउन पार्क का व्यापक नवीनीकरण किया गया है, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आई है। नवीनीकरण के बाद पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.