Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादली विधायक कुलदीप वत्स को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी

झज्जर |हरियाणा के बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को फोन पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी रामचंद्र यादव नामक व्यक्ति ने दी है, जिसने खुद को बड़ा बदमाश बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

विधायक कुलदीप वत्स के अनुसार, मंगलवार को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने करीब 12 से 13 मिनट तक अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लगातार धमकाता रहा। कॉल के दौरान आरोपी ने विधायक को जान से मारने और बम से उड़ाने की बात कही। विधायक ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने हाल ही में झज्जर जिले के गांव गिरावड़ में संत रामपाल के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर नाराजगी जताई और इसी को धमकी का आधार बनाया।

विधायक ने बताया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम रामचंद्र यादव बताया और खुद को उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलदीप वत्स ने तुरंत पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद सीपी कार्यालय के निर्देश पर एसटीएफ और डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया।

एक सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम विधायक के पास पहुंची और उनका बयान दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान और ठिकाने का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी हांसी विधायक विनोद भ्याना, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला सहित अन्य नेताओं को इसी तरह धमकियां दे चुका है।

विधायक कुलदीप वत्स ने इस पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि बार-बार धमकियां देने के बावजूद आरोपी के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में झज्जर के विश्राम गृह में विधायक ने प्रेस वार्ता कर कॉल रिकॉर्डिंग और धमकियों से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.