Facebook-f Youtube X-twitter

दूषित पानी मौत मामला: इंदौर दौरे पर राहुल, अनुमति पर विवाद

इंदौर  | इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आने वाले हैं, लेकिन उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन सकी है।

राहुल गांधी दूषित पानी से जान गंवाने वाले सभी मृतकों के घर जाकर उनके स्वजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करना चाहते हैं। हालांकि, इंदौर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि भागीरथपुरा की संकरी गलियों में सुरक्षा काफिले और वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है।

प्रशासन की ओर से सुझाव दिया गया कि किसी एक स्थान पर सभी पीड़ित परिवारों को बुलाकर राहुल गांधी उनसे मुलाकात करें, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस प्रस्ताव को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में देर शाम तक राहुल गांधी के दौरे का अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हो सका।

गुरुवार दोपहर दिल्ली से राहुल गांधी के कार्यालय के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा इंदौर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ भागीरथपुरा का दौरा किया और जिन घरों में मौतें हुई हैं, उनकी जानकारी जुटाई। इसके बाद मृतकों के नाम-पते की सूची प्रशासन को सौंपकर सभी परिवारों से घर जाकर मिलने की अनुमति मांगी गई।

सूत्रों के अनुसार, अब संभावना जताई जा रही है कि प्रशासन और कांग्रेस के बीच बातचीत के बाद 10 से 12 पीड़ित परिवारों के घरों को अंतिम रूप से तय किया जा सकता है।

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भागीरथपुरा घटना के विरोध में 17 जनवरी को प्रदेशभर में उपवास सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। सभी जिला कांग्रेस इकाइयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि भागीरथपुरा में अब तक दूषित पेयजल से 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। हालांकि, शासन और प्रशासन अभी भी सभी मौतों के लिए दूषित पानी को पूरी तरह जिम्मेदार मानने से बच रहा है।

गुरुवार को हाई कोर्ट में इस मामले से जुड़ी पांच जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होकर स्वीकार किया कि दूषित पानी से मौतें हुई हैं, लेकिन मौतों की सटीक संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, 21 मौतों में से 15 को दूषित जल से जोड़ा गया है।

इसी बीच गुरुवार को 78 वर्षीय सुभद्रादाई पंवार की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। वे 27 दिसंबर से उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती थीं और आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.