Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PGI रोहतक में बिना चीर-फाड़ पोस्टमार्टम, मिनटों में खुलेगा मौत का राज

रोहतक  | हरियाणा के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस, रोहतक में जल्द ही बिना चीर-फाड़ पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू होने जा रही है। संस्थान में वर्चुअल ऑटोप्सी तकनीक लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे मौत के कारणों का पता अब कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकेगा। उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में यह आधुनिक तकनीक पीजीआई को मिल जाएगी।

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जाने वाली इस तकनीक के लिए आवश्यक इमारत का निर्माण पूरा हो चुका है। फिलहाल पीजीआई में पारंपरिक तरीके से शव को चीरा लगाकर पोस्टमार्टम किया जाता है, जिसमें अधिक समय लगता है। लेकिन वर्चुअल ऑटोप्सी के जरिए बिना किसी चीर-फाड़ के डिजिटल माध्यम से मौत के कारणों की जांच संभव होगी।

डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन से होगी जांच

वर्चुअल ऑटोप्सी में डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन और अन्य अत्याधुनिक मशीनों की मदद से शव के अंदरूनी अंगों की गहन जांच की जाएगी। इससे गोली लगने की जगह, अंदरूनी चोट, अंगों की क्षति और मौत की वास्तविक वजह का सटीक आकलन किया जा सकेगा। इस तकनीक से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा।

20 करोड़ से बना अत्याधुनिक शवगृह

पीजीआई में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नया और आधुनिक शवगृह तैयार किया गया है। इस मॉडर्न मॉर्चरी कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में शवगृह की इमारत का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में वर्चुअल ऑटोप्सी से जुड़ी मशीनों की स्थापना की जाएगी।

पीजीआई प्रशासन ने मॉर्चरी में पहले से ही एक अलग स्थान चिह्नित कर रखा है, जहां आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

प्रदेश में पहली बार लागू होगी तकनीक

पीजीआई के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण ने बताया कि हरियाणा में यह तकनीक पहली बार शुरू की जा रही है। फिलहाल राज्य में कहीं भी वर्चुअल ऑटोप्सी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। देश में केवल एक परियोजना एम्स में आईसीएमआर के सहयोग से चल रही है। इस तकनीक को लेकर देशभर में शोध और चर्चा जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, वर्चुअल ऑटोप्सी न केवल पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि मेडिकल रिसर्च और फॉरेंसिक जांच को भी नई दिशा देगी। आवश्यक मशीनों की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.