Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिरुवल्लुवर को याद करते हुए पीएम मोदी का विशेष संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर महान तमिल दार्शनिक और कवि संत तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए अपने संदेश में तिरुवल्लुवर को तमिल संस्कृति का उत्कृष्ट प्रतीक बताया और देशवासियों से उनके कालजयी ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को पढ़ने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवल्लुवर ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसमें सद्भाव, करुणा और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार हो। उन्होंने लिखा, “मैं सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बुद्धि और जीवन के गहन दर्शन को दर्शाता है।”

पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं पर जोर दिया। वीडियो में उन्होंने कहा, “संत तिरुवल्लुवर ने लिखा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें कमजोर नहीं पड़ना चाहिए, कठिनाई से नहीं भागना चाहिए और अपने मन को मजबूत करके लक्ष्य को सिद्ध करना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं युवाओं को सही दिशा देने और प्रेरित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि संत ने सैंकड़ों वर्ष पहले ही शौर्य, सम्मान, मर्यादा और विश्वसनीयता को ऐसे गुण बताया, जो किसी भी राष्ट्र या सेना की ताकत और प्रतिबिंब होते हैं।

इस तिरुवल्लुवर दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश न केवल तमिल संस्कृति के महत्व को रेखांकित करता है बल्कि युवाओं और देशवासियों को नैतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक भी करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.