Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिंगापुर नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी टिकट से खुला राज

कुरुक्षेत्र। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र में एक युवक से सिंगापुर में नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने न केवल पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली, बल्कि फर्जी एयर टिकट और ज्वाइनिंग लेटर भेजकर उसे लंबे समय तक गुमराह भी करता रहा।

पीड़ित युवक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो चनारथल कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह पहले भी सिंगापुर में काम कर चुका है और दोबारा विदेश जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान 26 जुलाई को उसके पास किरण नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को एजेंट बताते हुए 1.80 लाख रुपये में सिंगापुर का वीजा और नौकरी दिलाने का दावा किया।

आरोपी की बातों में आकर जितेंद्र ने पहले एप्लीकेशन फीस के नाम पर 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद टिकट, वीजा प्रोसेसिंग और अन्य खर्चों का हवाला देकर अलग-अलग तारीखों में और पैसे मांगे गए। इस तरह आरोपी ने कुल 2 लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।

विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने 28 अगस्त की ज्वाइनिंग डेट वाला ज्वाइनिंग लेटर (IPA) और एयर इंडिया का एयर टिकट भी भेजा। शुरुआत में दस्तावेज देखने पर सब कुछ सही लगा, लेकिन जब जितेंद्र को शक हुआ और उसने टिकट व एप्लीकेशन स्टेटस की जांच करवाई तो दोनों ही फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा बताई गई सिंगापुर की कंपनी का भी कोई अस्तित्व नहीं मिला।

जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फोन बंद कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना केयूके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.