Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में CM सुक्खू ने पहाड़ी राज्यों के लिए ई-बस छूट मांगी

शिमला |  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में पहाड़ी राज्यों को विशेष छूट देने की आवश्यकता उठाई। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हिमाचल में ई-बसों का संचालन चुनौतीपूर्ण है और वर्तमान मानदंडों के तहत राज्य इसका लाभ नहीं उठा पा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के केवल शिमला शहर को शामिल किया गया है, जबकि धर्मशाला, मंडी, सोलन, पालमपुर, हमीरपुर, ऊना और बद्दी जैसे शहरी केंद्र तेजी से विकास कर रहे हैं और इन्हें भी योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि इन पहाड़ी शहरों के लिए मानदंड में ढील दी जाए ताकि राज्य ग्रीन मोबिलिटी लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सके।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से 1500 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदल रही है और वर्तमान में 297 ई-बसें खरीदी जा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से परिचालन व्यय मॉडल में सुधार की मांग की, जिसमें वर्तमान 22 रुपये प्रति किलोमीटर परिचालन सहायता को बढ़ाकर 52 रुपये प्रति किलोमीटर करने का अनुरोध शामिल है। इससे हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) बिना हानि के ई-बस संचालन सुनिश्चित कर सकेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एकीकृत कार्यालय के लिए 47 बीघा भूमि का एनओसी जारी करने में सहयोग की भी मांग की। वर्तमान में एचपीपीसीएल के कार्यालय राज्य के विभिन्न स्थानों में फैले हुए हैं।

CM सुक्खू ने जोर देकर कहा कि पहाड़ी राज्यों को ई-बस योजना में शामिल करना न केवल पर्यावरण हित में आवश्यक है, बल्कि आर्थिक और मानव संसाधन विकास के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.