Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह के बयान पर CM सुक्खू ने उठाई सख्त टिप्पणी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के यूपी और बिहार के अधिकारियों पर दिए गए विवादित बयान ने हलचल मचा दी है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को पहले अपना विभाग देखना चाहिए और अपनी कार्यप्रणाली को तेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों को भी सलाह दी कि इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए और हिमाचल प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में एक चैनल से बातचीत में कहा कि देश और प्रदेश के हित में काम करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। देश के किसी भी अधिकारी का काम प्रदेश में हमारी व्यवस्था के तहत ही चलता है और बाहरी अफसरों के बयान या गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी बातें केवल अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए कही जाती हैं और इस प्रकार की बयानबाजी से बचना ही सही रास्ता है।

इस विवाद पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नकारात्मक सोच वाले अधिकारी केवल बाहरी नहीं हैं, बल्कि प्रदेश से संबंध रखने वाले अधिकारी भी ऐसी सोच रखते हैं। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को काबिल मंत्री बताया और इसे परिवारिक मामला करार देते हुए कहा कि इसे कैबिनेट में लाने की आवश्यकता नहीं है।

मामला तब शुरू हुआ जब सोमवार को विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में उप्र-बिहार के अधिकारियों पर टिप्पणी की थी कि उन्हें हिमाचल प्रदेश से ज्यादा सरोकार नहीं है। मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इसे दोहराया। इस पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने नाराजगी जताई और प्रस्ताव पारित किया कि विक्रमादित्य सिंह के साथ उनकी ड्यूटी न लगाई जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विकास में सभी अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है, चाहे वह आईएएस, आईपीएस, आईएफएस हों या प्रदेश से जुड़े अधिकारी। उन्होंने कहा कि लोक सेवक स्वयं को शासक समझने की भूल न करें और सभी को मिलकर हिमाचल को आगे बढ़ाने में जुटना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.