Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

46 शहरों में ईडीसी संशोधित, विकास और शहरी योजना को बढ़ावा

पंचकूला। प्रदेश सरकार ने 46 शहरों में बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी) में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो एक जनवरी 2026 से लागू कर दी गई है। इस कदम का मकसद नए और चल रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम खरीदारों और निवेशकों पर पड़ेगा, क्योंकि बिल्डर्स आमतौर पर यह अतिरिक्त शुल्क संपत्ति की कीमतों में शामिल कर देते हैं।

ईडीसी बढ़ोतरी का असर होम, इंडस्ट्रियल, कामर्शियल और कंबाइन यूज प्रोजेक्ट्स पर होगा। नई दरों के अनुसार, गुरुग्राम क्षेत्र में प्लॉटेड कॉलोनियों के लिए ईडीसी अब लगभग 1.37 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 400 व्यक्ति प्रति एकड़ वाले प्रोजेक्ट्स पर शुल्क 5.49 करोड़ रुपये और 300 व्यक्ति प्रति एकड़ वाले प्रोजेक्ट्स पर 4.12 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना व ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र उच्च-संभावित ज़ोन में आते हैं, जहाँ प्लॉटेड कॉलोनियों के लिए ईडीसी 1.23 करोड़ रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है। वहीं ग्रुप हाउसिंग कॉलोनियों के लिए 400 पीपीए पर 4.94 करोड़ और 300 पीपीए पर 3.71 करोड़ रुपये प्रति एकड़ शुल्क लागू होगा।

मध्यम पोटेंशियल ज़ोन में आने वाले शहरों जैसे अंबाला, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, बावल, पलवल, यमुनानगर, धारूहेड़ा, पृथला, गन्नौर और होडल में ग्रुप हाउसिंग के लिए 400 पीपीए पर 3.29 करोड़ और 300 पीपीए पर 2.47 करोड़ रुपये प्रति एकड़ ईडीसी लगेगी।

इस वृद्धि के बाद फ्लैट, प्लॉट और कामर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा होना तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले नए प्रोजेक्ट्स में यह बढ़ोतरी और भी अधिक प्रभाव डाल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.