Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुन्हाना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 900 किलो विस्फोटक जब्त

नूंह  | नूंह (पुन्हाना) में पुलिस ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत बीसरु गांव से 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह विस्फोटक बीपीएल कॉलोनी के पास खेतों में बने एक टीन शेड में छिपाया गया था। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद तीन युवक, जिनकी पहचान ईसा, इस्राइल और जुल्ली के रूप में हुई है, फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना के आधार पर गठित रेड टीम ने टीन शेड तक पहुंचने पर तीनों आरोपित खेतों की ओर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने शेड की तलाशी ली, जिसमें 18 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें हल्के पीले रंग की विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 50 किलो था, जिससे कुल 900 किलो विस्फोटक जब्त किया गया।

यह विस्फोटक अवैध रूप से पटाखों और बारूद के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पहले से ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

फरार आरोपितों के खिलाफ बिछौ थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर मौजूद है और सभी सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री का नमूना परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इस जब्ती से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध विस्फोटक कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.