Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी के दरबार में अनुराग ठाकुर ने की पूजा,मंदिर विस्तार के लिए 200 करोड़ की जरूरत बताई

Chintpurni, Vikas-:हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता की पवित्र पिंडी के दर्शन कर देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर प्रशासन, पुजारी वर्ग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन अनुष्ठान करवाया। मंदिर प्रशासन की ओर से सांसद को माता की चुनरी भेंट की गई, जबकि पुजारी वर्ग द्वारा माता की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की गई।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से पहले मंदिर विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली में ढिलाई और इच्छाशक्ति की कमी के कारण वह राशि वापस चली गई। बाद में उनके निरंतर प्रयासों से केंद्र सरकार से दोबारा उस धनराशि को स्वीकृत करवा कर प्रदेश सरकार को भेजा गया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। उन्होंने दक्षिण भारत के मंदिरों और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, माता वैष्णो देवी तथा अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का समग्र विकास श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सांसद ने जोर देते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और हजारों लोग एक साथ बैठकर माता के दर्शन कर सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.