Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले: पंचायत चुनाव, स्वास्थ्य सेवाओं और हवाई कनेक्टिविटी पर बड़ा निर्णय

Shimla, Sanju-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने हाई कोर्ट के आदेशों के अनुरूप प्रदेश में पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले कराने पर सहमति जताई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी बड़े फैसले हुए। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में तकनीकी स्टाफ के लंबे समय से खाली पड़े 120 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैंसर विभाग खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां 250 नए पद सृजित कर उन्हें भरने की स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब एक माह पहले यानी एडवांस में दी जाएगी। आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट सेल में 11 नए पदों को मंजूरी दी गई है। वहीं राजस्व विभाग में स्टाफ की कमी को देखते हुए अनुभवी रेवेन्यू अधिकारियों को पुनर्नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है।कैबिनेट ने स्टाफ नर्स भर्ती के नियमों में भी अहम बदलाव किया है। अब आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बजाय 18 से 45 वर्ष कर दी गई है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

इसके अलावा प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को दोबारा मजबूत करने के लिए शिमला-दिल्ली और धर्मशाला मार्गों पर हवाई सेवाएं बहाल करने को मंजूरी दी गई है। शिमला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया आइस स्केटिंग रिंक बनाने का भी फैसला हुआ है। कैबिनेट ने फूड न्यूट्रीशन पॉलिसी को मंजूरी देते हुए कंडाघाट में फूड सेफ्टी लैब खोलने और 26 प्रकार के खाद्य उत्पादों को स्वीकृति देने का निर्णय लिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.