Facebook-f Youtube X-twitter

पंचायत कार्यों के दौरान धांधलियों में शामिल महिला प्रधान को निलंबित करने की मांग

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत बरस्वाण में पंचायत प्रधान डोलमा देवी और उनके पति सहित अन्य लोगों पर बार-बार भ्रष्टाचार और धांधलियों के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर महिला प्रधान को निलंबित करने की मांग की है।

दिनेश कुमार ने बताया कि फरवरी 2025 में उन्होंने प्रधान डोलमा देवी, उनके पति और अन्य पर गौशाला निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार करने की शिकायत लोकपाल कार्यालय में दर्ज कराई थी। लोकपाल द्वारा की गई जांच में ये आरोप सही पाए गए और संबंधित लोगों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद मामला राज्य अपील अथॉरिटी तक गया, जहां सितंबर 2025 में प्रधान की अपील खारिज कर दी गई।हालांकि, चार महीने बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रधान डोलमा देवी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

शिकायतकर्ता बोले जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो खटखटाएंगे हाई कोर्ट का दरवाजा

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त को दो बार पत्र लिखे, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।इस मामले की पृष्ठभूमि और भी गंभीर है। साल 2021 में भी पंचायत में धांधलियों को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। उस जांच में भी प्रधान डोलमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। बाद में डीसी मंडी ने चेतावनी देकर उनकी सेवाएं बहाल कर दी थी। उस समय सस्पेंड किए गए जनप्रतिनिधियों में दिनेश कुमार की धर्म पत्नी भी शामिल थीं, जो वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आने के बावजूद प्रशासन में कार्रवाई की गति धीमी रही है। उनका मानना है कि पंचायत प्रधान का निलंबन न केवल न्यायसंगत होगा, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी उदाहरण स्थापित करेगा।ग्राम पंचायत बरस्वाण में इस विवाद ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग भी शिकायतकर्ता के साथ हैं और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्यायिक रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे और हाईकोर्ट तक मामला ले जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.